आगरा के ताजगंज के तुलसी चबूतरा पर छावनी महानगर की ओर से विराट हिंदू सम्मलेन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरा नंद सरस्वती महाराज ने कहा कि हमारे संस्कार सुरक्षित नहीं है। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि आज अपने बच्चों को जागृत करने की जरूरत है। कार्यक्रम के अध्यक्ष देवेंद्र राठौर, मीडिया प्रभारी प्रदीप राठौर ने कहा कि व्यक्ति की पहचान जाति के आधार पर नहीं बल्कि देश के आधार पर होनी चाहिए। इस आयोजन में राष्ट्रीय कवि रुचि चतुर्वेदी, ललित प्रजापति, रामेश्वर बघेल, कुलदीप सविता, चिराग अग्रवाल, पवन राठौर, अरविंद दक्ष, मयंक राठौर, अमित राठौर, अरुण बघेल आदि माैजूद रहे।