उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को आगरा आएंगे। अपराह्न तीन बजे वह विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे जहां उनके लिए रेड कारपेट बिछेगा। सुरक्षा में 100 जवान और कमांडो रहेंगे। प्रधानमंत्री की तरह उपराष्ट्रपति के चारों तरफ त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा।