आगरा में वरदान वेलफेयर सोसाइटी की ओर से नगला पदी स्थित जेडी पब्लिक स्कूल में लगे शिविर में 280 मरीज लाभान्वित हुए। इसमें डॉ. श्वेता तोमर, डॉ. आशीष जैन, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. मनोज यादव, डॉ. सतेंद्र कुमार ने मरीजों की जांच की। लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, सुरेश चंद गर्ग और राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। समिति अध्यक्ष शीतल अग्रवाल और सचिन कुमार पुष्कर श्रीवास्तव ने चिकित्सकों का आभार जताया।