फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:होटल ताज में "उत्तम स्कूल कनेक्ट 2026" का पोस्टर लॉन्च, 30 स्कूलों में सोमवार से शुरू होंगे ऑडिशन

आगरा, 24 जुलाई। अमर उजाला एवं उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की संयुक्त सामाजिक पहल "उत्तम स्कूल कनेक्ट 2026" के पोस्टर का विमोचन होटल ताज व्यू आगरा में आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न प्रमुख स्कूलों के प्रतिनिधि एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन संजीव कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष भी उत्तम स्कूल कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसे विद्यार्थियों और स्कूलों का अच्छा सहयोग मिला। इस वर्ष कार्यक्रम को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। सोमवार से शहर के 30 स्कूलों में ऑडिशन शुरू होंगे। विद्यार्थियों को गायन, नृत्य, स्टैंड-अप कॉमेडी और अन्य प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि ऑडिशन के बाद चयनित प्रतिभागियों के लिए सेमीफिनाले और ग्रैंड फिनाले का आयोजन सूरसदन में किया जाएगा, जबकि फिनाले उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले में प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायक अमित मिश्रा विजेताओं को सम्मानित करेंगे और अपनी लाइव प्रस्तुति भी देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें