फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस देखेंगे ताजमहल...स्मारक के बारे में जानकारी देंगे ये गाइड

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस बुधवार को परिवार के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी करेंगे। अमेरिकी उप राष्ट्रपति के साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा और तीन बच्चे भी होंगे। अमेरिकी उप राष्ट्रपति तीन घंटे आगरा में गुजारेंगे। उनके आने से पहले ही अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने आगरा में डेरा डाल लिया है। एक तरफ मंडलायुक्त और डीएम अमेरिकी उपराष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर को संवारा जा रहा है। वीवीआईपी रूट पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रहीं हैं। स्मारक के आसपास पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, अमेरिकी उप राष्ट्रपति को गाइड नितिन सिंह ताजमहल का भ्रमण कराएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें