आगरा में सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री के ताजमहल दौरे के दौरान आम पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते कई पर्यटकों को ताजमहल परिसर में रोक दिया गया। मक़बरे तक जाने पर भी रोक रही, जबकि कागजों में स्मारक को बंद नहीं दिखाया गया। इससे देश-विदेश से आए सैलानियों में नाराजगी दिखी। खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक वीआईपी मूवमेंट के कारण यातायात भी प्रभावित रहा।