फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:शताब्दी वर्ष में होंगे 100 कार्यक्रम, 1 जुलाई से होगा भव्य आगाज

पंकज जैन Updated Tue, 30 Jun 2026 01:30 PM IST

शताब्दी समारोह में होंगे 100 कार्यक्रम, बनाई जा रही है सूची, विश्वविद्यालय का पहली जुलाई को होगा कार्यक्रम, मेधावी होंगे सम्मानित, समिति के सदस्य अन्य 99 कार्यक्रम की बना रहे हैं रूपरेखा आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह पर पूरे साल कार्यक्रम होंगे। इसकी सूची बनाई जा रही है। 1 जुलाई से इसका शुभारंभ हो रहा है। इसमें स्टाफ के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि विश्वविद्यालय का शताब्दी वर्ष ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसके चरणबद्ध 100 कार्यक्रम होंगे। इनकी सूची बनाने के लिए शताब्दी वर्ष समारोह समिति को निर्देशित किया है। मुख्य आयोजन प्रधानमंत्री कार्यालय से तिथि मिलने पर होगा। शताब्दी वर्ष समारोह समिति के समन्वयक प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा ने बताया कि 1 जुलाई को विश्वविद्यालय का आंतरिक कार्यक्रम होगा। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारियों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। समिति के सदस्यों के साथ अन्य 99 कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है। इनको पूरे साल आयोजित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें