फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में दर्दनाक हादसा, नहाते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो छात्र, दोनों की माैत

Arun Parashar Updated Wed, 22 Jul 2026 06:40 PM IST

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रायभा के पास पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। रायभा स्थित लॉर्ड शिवा स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं-10वीं के पांच छात्रों ने धनौली और नगला मंशा के बीच स्थित पहाड़ के जमा पानी में नहाने का प्लान बनाया था। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद या मध्य में पांचों दोस्त पहाड़ के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांच दोस्तों में से दो छात्र पानी में नहाने के लिए उतरे, जबकि बाकी तीन छात्र बाहर खड़े होकर देखते रहे। गहराई का अंदाजा न होने के कारण एक छात्र अचानक पानी में डूबने लगा। अपने साथी को डूबता देख दूसरा छात्र उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह भी संतुलन खो बैठा और दोनों डूब गए। दो साथियों को डूबता देख बाहर खड़े छोटे बच्चे घबरा गए और डर के मारे मौके से भाग निकले। इसके बाद आसपास के लोगों और तैराकी जानने वाले स्थानीय युवाओं को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से दोनों किशोरों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रों की पहचान करन उम्र 17 वर्ष पुत्र रामेन्दर निवासी मगुरा व देवमोहन उम्र 16 वर्ष पुत्र ईश्वरी प्रसाद शर्मा निवासी नगला मंशा के रूप में हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों का कहना है कि धनौली और नगला मंशा के बीच स्थित पहाड़ और पुराने खड्डों में अक्सर बारिश का पानी भर जाता है, जो बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसे खतरनाक स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अनहोनी को रोका जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें