डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश होमगार्ड की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है। पहले ये परीक्षाएं 25 अप्रैल और 27 अप्रैल को आयोजित होनी थीं, लेकिन अब इन्हें आगे बढ़ा दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब ये परीक्षाएं 19 और 20 मई को आयोजित की जाएंगी। बताया कि परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहले से तय पाली और समय के अनुसार ही संपन्न कराई जाएंगी। सभी संबंधित महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को इस बदलाव की जानकारी दे दें। साथ ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूचना उपलब्ध कराई गई है, ताकि छात्र समय रहते अपडेट रह सकें।