फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 60 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आगरा। पंजाब से गोरखपुर और बिहार तक ऑन डिमांड अवैध शराब की सप्लाई हो रही थी। मलपुरा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 60 लाख की अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ट्रक को गोरखपुर लेकर जा रहे थे। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि अवैध शराब की सप्लाई करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शराब की तस्करी होने की सूचना मिली थी। शनिवार रात को मलपुरा के जारुआ कटरा के पास पुलिस ने चेकिंग की। तभी एक ट्रक को रोका गया। इसमें तिरपाल में छिपाकर शराब की 492 पेटियां रखी गई थीं। गुजरात के गांधीनगर निवासी देवड़ा राजू और अजय को पकड़ लिया गया। दोनों ट्रक चालक हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जीरकपुर पंजाब के राहुल ने शराब से भरा ट्रक दिया था। ट्रक गोरखपुर पहुंचने के लिए कहा गया था। राहुल उनके संपर्क में था। पुलिस से बचने के लिए स्क्रैप की बिल्टी दे रखी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें