आगरा में छह जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर जहां एक ओर पर्यावरण बचाने का जगह-जगह संदेश दिया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हुए तस्वीर सामने आई। आगरा जयपुर हाईवे के किनारे किरावली क्षेत्र के गांव महुअर के पास पड़े कूडे के ढेर में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इससे यूकेलिप्टस का पेड़ जल गया। इसके अलावा आग से निकल रहे धुएं के कारण राहगीरों को काफी परेशारियों का सामना करना पड़ा।