उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। ये हादसा केन्द्रीय हिंदी संस्थान रोड पर हुआ। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट है। किसी प्रकार का हंगामा न हो, इसलिए पोस्टमार्टम हाउस के साथ ही मृतकों के घरों पर भी पुलिस तैनात रही। उधर पोस्टमार्टम के बाद कृष्णा का शव जब घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया।