फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे से एमजी रोड तक जाम, एक मिनट की दूरी में लगा आधा घंटा

आगरा में शुक्रवार को जगह-जगह जाम ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में हाईवे पर आईएसबीटी से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बारिश के बाद हुए जलभराव से यह समस्या रही। रामबाग से हाथरस मार्ग, वाटरवर्क्स से जीवनी मंडी तक वाहन रेंग-रेंगकर चले। बृहस्पतिवार रात बारिश की वजह से हाईवे पर जगह-जगह जलभराव हो गया। आईएसबीटी से गुरुद्वारा गुरु का ताल सर्विस रोड पर पानी भर गया। इससे शुक्रवार को खंदारी की तरफ से सिकंदरा की तरफ जाने वाले वाहनों के ब्रेक लगने लगे। लंबा जाम लग गया। कुछ ही देर में सिकंदरा से आईएसबीटी तक वाहनों की लाइन लग गई। हाईवे पर रामबाग से हाथरस मार्ग, वाटरवर्क्स से जीवनी मंडी और आईएसबीटी से सिकंदरा तक रेंग-रेंगकर चले वाहन रात 9 बजे तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें