आगरा में राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की टीम ने बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्टनगर में छापा मारकर 8 टन से अधिक प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। कार्रवाई के दौरान ट्रांसपोर्टर और कारोबारी ने हंगामा किया, लेकिन टीम ने एक न सुनी। टीम ने नगर निगम के अधिकारियों को सूचना देकर बुला लिया। इसके बाद पूरा माल जब्त कर लिया।