फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:राधा कृष्ण मंदिर से चोरी...3 किलो चांदी का छत्र और दानपेटी ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 Dec 2025 12:19 PM IST

लायर्स कालोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। पीछे के रास्ते से घुसकर शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का तीन किलो से अधिक वजन का छत्र चोर चोरी कर ले गए। चोरों ने एक अलमारी और किचन का ताला तोड़ा और दानपेटी उठाकर पीछे पार्क में ले गए। दानपेटी चार दिन पहले खाली हुई थी, इसीलिए उसमें अधिक धन नहीं था। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजपाल मगन और उपाध्यक्ष परेश निझावन मौके पर आए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरी का पता चलते ही विधायक डॉ धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि मामले में पुलिस अधिकारियों से बात कर चोरी का जल्द खुलासा करने को कहा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें