फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रशासन ने कब्जे में ली मोटर बोट... कैंजराघाट पर फंसे मध्यप्रदेश के कांवड़िए

बाह। मध्यप्रदेश के साहस पुरा नगरा से बाह के कैंजराघाट आ रही मोटर बोट रविवार को चंबल नदी में बहकर कच्छपुरा नगरा पहुंच गई थी। मोटर बोट को भिंड प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। सोरों से कांवड़ में गंगाजल भर कर मध्य प्रदेश के कांवड़िए बटेश्वर के ब्रह्मलाल महाराज का अभिषेक कर सोमवार सुबह कैंजराघाट पर पहुंचे। मोटर बोट का संचालन न होने पर उन्होंने रोष व्यक्त किया है। कांवड़ियों मंसूरपुरा के देव सिंह, चंदोखर के विक्रम सिंह तोमर, पीहनी के अभिषेक शर्मा, पोरसा के रामू, सौरभ, संदीप, गोलू शर्मा ने बताया कि कांवड़ियों को उदी और धौलपुर के रास्ते जाने को मजबूर होना पड़ा है। कांवड़ यात्रा की दूरी 60 से 90 किमी तक बढ़ गई है। उन्होंने कांवड़ियों को नदी पार कराने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश प्रशासन के कई अधिकारियों से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग करने का दावा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें