आगरा। लेजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी टेन-10) लीग के जरिए दनादन क्रिकेट के रोमांच में यदि आप भी शामिल होना चाहते हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। अब तक गलियों में चौके-छक्के जड़ने वाले हुनर को एलएलसी टेन-10 से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।क्रिकेट के जुनून को नया आयाम देने के लिए अमर उजाला एलएलसी टेन-10 का आयोजन करा रहा है। टेनिस क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए यह मंच सजाया गया है। इसके लिए 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराना होगा। बृहस्पतिवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में क्रिकेट के जानकारों ने लीग पर चर्चा की। इसमें अप्सा से जुड़े स्कूलों के स्पोर्ट्स टीचर शामिल हुए और उन्होंने अनुभव साझा किए।