आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में टीएलएम मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें शिक्षकों ने बच्चों को आसान तरीकों से विषयों का ज्ञान देने के लिए कई मॉडल बनाए हैं। इसमें आधुनिकता और खेल का संगम देखने को मिल रहा है। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी या अन्य कोई भी विषय हो। उसके कठिन से कठिन प्रश्नों व समस्याओं को हल करने के लिए बनाए गए मॉडल से बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर पाते हैं।