आगरा में दीवानी में तारीख करने के लिए निलंबित फायरमैन जितेंद्र राठौर काॅकरोच के वेश में पहुंचे।उन्होंने बताया कि 2024 में न्यू आगरा पुलिस ने उनपर एक छात्रा से गलत हरकत के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।घटना के समय वह अन्य जिले में ड्यूटी पर थे।आईजीआरएस पर पुलिस ने उन्हें अपराधी नहीं मानने की रिपोर्ट दी है। इसके बाद भी दो साल से आरोप में भटक रहे हैं। युवती के परिवार के व्यक्ति के खिलाफ आवाज उठाने पर उनके साथ साजिश रची गई। वह काॅकरोच कोचिंग सेंटर भी चलाते हैं और काॅकरोच जनता पार्टी के समर्थक हैं। दीवानी की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ के जवानों ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ की जा रही है।