आगरा में शाहगंज स्थित एक स्कूल में भाजपा की विकसित भारत यात्रा के थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें स्कूल के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंनें कागजों पर रंगों से विकसित भारत कल्पना को उकेरा। उनके कार्य की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सराहना कर सम्मानित किया। उनसे विकसित भारत के बारे में सवाल जवाब किए। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बच्चों ने रंगों के माध्यम से देश के प्रगतिशील स्वरूप, तकनीकी विकास, महिला सशक्तिकरण व आत्मनिर्भर भारत की कल्पना का संदेश दिया है। बच्चों के बनाए आज के चित्रों से लग रहा है कि वह भारत की विकसित यात्रा के लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ उन्होंने छात्रों को प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के बारे में बताया। इस दौरान देवेश पचौरी, विकास भारद्वाज, शेखर कुमार जैन, मोहित पांडे, अविनाश भट्ट, पार्षद राधा मानवानी, रवि दिवाकर, मीनाक्षी वर्मा, सनी ठाकुर व स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।