समाजवादी छात्र सभा ने विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक की अनुपस्थिति पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। लापता होने के पोस्टर चिपकाए और कुलपति को ज्ञापन देने के लिए कूच किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के गेट बंद कर देने पर छात्रों ने ताला तोड़कर गेट खोला और नारेबाजी की। कुलपति ने बाहर आकर उनसे ज्ञापन लिया और समस्या निस्तारण का भरोसा दिलाया, तब शांत हुए।