आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से स्ट्रीट फूड वेंडर के लिए जागरूक कार्यशाला की गई। इसमें विक्रेताओं को साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विक्रेता नाखून और बाल काट के रखें, एप्रेन और ग्लव्स पहनें, मास्क लगाकर रखें और आसपास साफ सफाई बरतें। इससे खाद्य सामग्री में बिक्री भी बढ़ेगी और लोगों को बीमारियों से भी बचाव होगा। यहां पर मोबाइल लैब भी थी, जिसमें लोगों को मौके पर ही जांच कर नमूने के रिपोर्ट बताई गई। मुख्य अतिथि सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने वेंडरों को बताया कि साफ सफाई वाले स्टालों पर ग्राहक ज्यादा आते हैं। इससे उनकी बिक्री भी बढ़ेगी, साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की भी अपील की। सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विक्रेताओं को एक किट भी दी गई है, जिसमें एप्रेन, साबुन, सैनिटाइजर, ग्लव्स समेत अन्य सामग्री शामिल है।