फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नोएडा-गुरुग्राम में बनेगा रावली और हरीपर्वत के लिए स्टील गर्डर पुल

आगरा। मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में रावली और हरीपर्वत पुल की डिजाइन मंजूर हो गई है। इसके लिए नोएडा-गुरुग्राम में स्टील गर्डर का पुल बनाया जाएगा। वहां से टुकड़ों में लाकर मौके पर स्थापित किया जाएगा। इससे पहले पिलर बनाने का कार्य पूरा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें रावली और हरीपर्वत से रेलवे लाइन गुजर रही है। इन पर पुल बनेगा, इसकी डिजाइन रेलवे ने मंजूर कर दी है। ये 60 मीटर लंबा और 10-12 मीटर चौड़ा होगा। ये स्टील से बनेगा, इसको नोएडा और गुरुग्राम की फैक्टरी में तैयार किया जाएगा। इसको वाहनों से चरणबद्ध टुकड़ों में लाकर मौके पर स्थापित किया जाएगा। इससे पहले दोनों पर पिलर बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें