फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बस चालकों-परिचालकों के लिए लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Dec 2025 02:00 PM IST

आगरा परिवहन विभाग की ओर से चालक-परिचालकों और डिपो स्टाफ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को ताज डिपो और फाउंड्री नगर बस डिपो में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ की परियोजना के तहत आयोजित इस कैंप में जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। जिला अस्पताल के चिकित्सक आशीष मित्तल ने कर्मचारियों से स्वास्थ्य जांच कराने की अपील करते हुए कहा कि नियमित जांच से गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव है। स्वास्थ्य शिविर में नेत्र जांच, सामान्य रक्त परीक्षण, एचआईवी जांच, टीबी स्क्रीनिंग, हेपेटाइटिस और एसटीआई की जांच के साथ-साथ परामर्श सेवाएं भी दी गईं। वहीं कोविड-19 के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से जांच की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही बस डिपो परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें