आगरा। सिकंदरा के आवास विकास काॅलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम सात बजे से लापता हो गई। वह परिजन से मोमोज खाने के लिए जाने की बात कहकर निकली थी। किशोरी के पिता का गैराज है और उसके दादा पूर्व में पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। परिजन को क्षेत्र के एक युवक पर शक है। सपा नेता विनय अग्रवाल के साथ जाकर परिजन ने सिकंदरा पुलिस से शिकायत की है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।