बारिश शुरू होते ही सांप बिलों से बाहर आ रहे हैं। इससे सर्पदंश के मामले में बढ़ गए हैं। एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में बीते सप्ताह से रोज तीन से पांच मरीज सर्पदंश के आ रहे हैं। एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) इंजेक्शन लगने से हालत ठीक हो रही है। दो दिन पहले शमसाबाद में दो लोगों को सांप ने डस लिया, जिसमें एक युवती की मौत हो गई।