आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के नाक कान गला रोग विभाग में आयोजित कार्यशाला में डॉक्टर ने बच्चों में जन्मजात बहरेपन में सर्जरी के बारे में जानकारी दी। विभाग अध्यक्ष डॉक्टर रितु गुप्ता ने बताया कि कान में संक्रमण, झनझनाहट, चक्कर आना समेत कई बीमारियां युवाओं में मिल रही हैं। इसके इलाज की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि पदम श्री डॉ जेएम हंस ने बताया कि कॉक्लियर इंप्लांट से बढ़रेपन का इलाज हो रहा है। तेज आवाज और ईयरफोन से अस्थाई बहरेपन की भी समस्या मिल रही है। सबसे ज्यादा बच्चों और युवाओं में यह दिक्कत पाई जा रही है।