फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किडनी डायलिसिस यूनिट फुल, नए मरीजों का पंजीकरण बंद

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट फुल चल रही है। रोजाना 60 से अधिक मरीजों की डायलिसिस हो रही है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए रात में भी डायलिसिस करनी पड़ रही है। अभी 30 मरीज वेटिंग में हैं। इससे नए मरीजों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है। सुपर स्पेशियलिटी सेंटर किडनी रोग विभाग के पास डायलिसिस की 20 मशीन हैं। इसमें से 17 डायलिसिस यूनिट में संचालित हैं। दो मशीनें आईसीयू और एक मशीन सर्जरी विभाग में है। रोजाना 60 से अधिक मरीजों की डायलिसिस हो रही है। तीन शिफ्टों में 17 मशीनों से 51 लोगों की ही डायलिसिस हो रही है। बढ़ते हुए मरीजों के लिए रात में भी डायलिसिस कराई जा रही है। इसके बावजूद मरीजों की संख्या बढ़ रही है। किडनी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि निशुल्क सुविधा होने के कारण यूनिट फुल चल रही है। तीन शिफ्ट के बाद हालत खराब वाले मरीजों की रात में भी डायलिसिस कर रहे हैं। वेटिंग भी है, ऐसे में नए मरीजाें का पंजीकरण फिलहाल नहीं कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि निशुल्क डायलिसिस सुविधा होने के कारण आसपास के जिलों से भी मरीज आ रहे हैं। मशीनें और खरीदने की तैयारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें