आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन टेक्निकल का कोर्स कर रही कौशांबी की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने शोहदे से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पिता का कहना है कि बेटी लोहामंडी स्थित किराए के मकान में रहती थी। वह रोजाना उन्हें बता रही थी कि एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा है। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इससे वह तनाव में आ गई।