फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घरों में घुसा बाढ़ का पानी, छत पर सो रहे लोग, क्षेत्र में बिजली गुल...लोगों में आक्रोश

आगरा में बल्केश्वर स्थित रजवाड़ा इलाके में बाढ़ का पानी घुसने से 150 परिवार परेशान हैं। घरों में पानी घुसने की वजह से लोगों को छत पर सोना पड़ रहा है। क्षेत्र में बिजली भी काट दी गई है, जिससे लोग गर्मी से बेहाल हैं। लोगों का आरोप है कि बाढ़ राहत शिविर बनाया गया है। मगर घर को छोड़कर जाएंगे तो चोरी का खतरा है। इस बारे में पुलिस और क्षेत्रीय विधायक से बातचीत की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि जब वो राहत शिविर में बातचीत करने गए तो जनप्रतिनिधि ने उन्हें यह तक कह दिया कि वोट देते नहीं हैं, फिर भी शिविर में रह सकते हो। इससे लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें