आगरा में श्रीश्याम लाडला परिवार सेवा समिति की ओर से सातवें स्थापना दिवस पर फ्रीगंज स्थित बजरंग गोशाला पर गोमाता की सेवा और गोदान कर तीन दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन का शनिवार को शुभारंभ किया। अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की शुरूआत गोसेवा और दो गायो के दान से की गयी है। गोमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। सभी सदस्यों ने गोशाला में गोमाता का पूजन कर परिक्रमा लगायी। गोसेवा के रूप में सब्जियां, फल, चोखर, खल, हरा चारा, गुड़, दाल की चुनी को गौ माता को खिलाया। गौ माता को सभी सदस्यों ने छबीली में रखकर बारी-बारी से भोग लगाया और गऊ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।