आगरा के शहर के मुड़ी चौराहा बहरामपुर स्थित साईं चिंता हरण मंदिर से शिरडी साईं यात्रा 20 नवंबर को रवाना होगी। यह यात्रा ट्रेन से होगी। सामाजिक सेवा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के उद्देश्य से यात्रा मंदिर समिति की ओर से निशुल्क कराई जा रही है। संस्थापक कृष्णा साईं ठाकुर और संरक्षक विनीता देवी ने रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पहली बार मंदिर की ओर से इतनी बड़ी धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। इस दौरान द्वारिका नाथ गुम्बर, डॉ. एलएस यादव, मंजीत सिंह, विजय, राहुल ठाकुर, नवल, देव सरन पुजारी, राजन लाल आदि मौजूद रहे।