फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छावनी क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम और सड़कों की होगी मरम्मत, खर्च होंगे 93.51 लाख

आगरा छावनी क्षेत्र में जल्द ही सड़क, फुटपाथ, जल निकासी और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार होगा। छावनी बोर्ड की बैठक में 93.51 लाख रुपये की लागत से 15 विकास और मरम्मत कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन कार्यों से जलभराव से राहत मिलेगी और साफ-सफाई बेहतर होगी। सीवरेज सिस्टम में सुधार होगा। नौलक्खा स्थित 7 स्टाफ क्वार्टरों की मरम्मत पर 9.31 लाख रुपये खर्च होंगे। समता योग आश्रम रोड पर इंटरलॉकिंग फुटपाथ निर्माण पर 9.25 लाख रुपये का व्यय होगा। छावनी बोर्ड कार्यालय के गार्ड रूम तथा राजस्व और लेखा शाखा की मरम्मत पर 9.08 लाख रुपये, नई बस्ती में दो 12-सीटर 16 सीटर सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत, पंचवटी गेस्ट हाउस की मरम्मत पर 8.36 लाख रुपये तथा काछीपुरा की विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग कार्य पर 8.21 लाख रुपये खर्च होंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के पास 10-10 सीट वाले सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत पर क्रमशः 4.29 लाख और 4.16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नौलक्खा नाले की मरम्मत पर 4.38 लाख रुपये, सदर बाजार की नालियों की मरम्मत पर 4.33 लाख रुपये लगेंगे। ग्वालियर रोड, ताज रोड और मुनरो रोड पर ओवरहेड बैरियर की मरम्मत पर 3.71 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रतापपुरा में इंटरलॉकिंग निर्माण, काछीपुरा में नाले की मरम्मत आदि के कार्य होंगे। छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक कुलविंदर सिंह ने बताया कि वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया चल रही है। सीईओ छावनी परिषद आगरा दीपक मोहन ने कहा कि जल्द ही इन पर कार्य शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें