संघ लोक सेवा आयोग कमिश्नरेट के 29 केंद्रों पर 12 अप्रैल को एनडीए, एनए एग्जामिनेशन (प्रथम) 2026 और सीडीएस-2026 (प्रथम) की परीक्षा आयोजित कराएगा। 14 अप्रैल को डाॅ. भीमराव आंबेडकर मनाई जाएगी। 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती और 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व है। इन आयोजनों को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया गया है। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट में धारा-163 लागू की गई है। अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि 5 या इससे अधिक व्यक्ति बिना पूर्व अनुमति के परीक्षा केंद्रों के आसपास इकट्ठा नहीं होंगे। अनुमति के बिना किसी प्रकार का प्रदर्शन, झांकी, जुलूस आदि नहीं निकाला जाएगा। यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक, धार्मिक, राजनैतिक आयोजन के लिए शासन-प्रशासन की अनुमति आवश्यक है। पार्किंग स्थल में बिना नंबर की गाड़ी को खड़ा नहीं कराया जाएगा। बिना अनुमति ड्रोन भी नहीं चलाया जा सकेगा।