उत्तर प्रदेश के आगरा में सावन महीने के चौथे सोमवार पर श्रद्धालु पृथ्वीनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे। रविवार की शाम यहां पर पृथ्वीनाथ मेले का उद्घाटन किया गया। सोमवार को भांग से पृथ्वीनाथ महादेव का उज्जैन के महाकाल की तरह भव्य शृंगार होगा। इसके लिए शनिवार की शाम से मेले की तैयारियां शुरू हो गईं थीं।