फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोरोंजी में बिजली के ट्रांसफॅार्मर में लगी आग, कसरेट बाजार सहित 3 क्षेत्रों की गुल हुई बत्ती

कासगंज के सोरोंजी के अनाज मंडी स्थित लक्ष्मीबाई पार्क में रखे 400केवी के ट्रांसफार्मर में दोपहर 12 बजे अचानक आग लग गई। अत्यधिक भार के चलते ट्रांसफार्मर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में धुएं की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत केंद्र से बिजली की सप्लाई काट दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने के कारण तीर्थनगरी की अनाज मंड़ी, गली रामलाल, कटरा बाजार, कसरेट बाजार आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। देर शाम विद्युत विभाग ने जला ट्रांसफार्मर हटवाकर मोबाइल ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें