फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: समर्पण बधिर विद्यालय में सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने की पहल

आगरा। लायंस क्लब की ओर से बुधवार को खंदारी स्थित समर्पण बधिर विद्यालय में बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण देने की पहल की गई। इसके तहत फर्श पर टाइल्स लगाने के लिए सहयोग राशि दी गई। अध्यक्ष रितेश मांगलिक ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना ही लायंस क्लब प्रयास की पहचान है। पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आधारभूत सुविधाओं का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान तनुजा मांगलिक, कपिल मगन, विनीत खेरा, एरा खेरा, रचना अग्रवाल, निधि लाल, अंशुमन बावरी, रानू अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें