आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर/विभव नगर में ‘सफर-ए-शहादत’ (शहीदी सप्ताह) एवं प्रकाश पर्व श्री गुरु गोविंद सिंह को समर्पित विशेष गुरमत समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं शौर्य भाव के साथ किया जा रहा है। यह आयोजन 22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक सम्पन्न होगा। आयोजन के पोस्टर विमोचन के अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके संपूर्ण परिवार ने देश और धर्म की रक्षा हेतु अद्वितीय एवं महान शहादतें दीं, जो मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्हीं अमर शहादतों को नमन करते हुए ‘सफर-ऐ -शहादत’ शहीदी सप्ताह के अंतर्गत कथा, गुरबाणी कीर्तन एवं गुरमत विचारों के माध्यम से गुरुओं एवं गुरु साहिबज़ादों की वीर गाथाओं का भावपूर्ण गुणगान किया जाएगा।