आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित नरीपुरा मार्ग पर रिफाइंड की दुकान में घुसकर लूट करने वाले दो बदमाश शुक्रवार को पथाैली में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिए गए। एक आरोपी सादाबाद निवासी इरशाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे साथी को भी पुलिस ने दबोच लिया। उसने दुकान की रेकी की थी।