बिचपुरी। वायु विहार सौ फुटा रोड के पास स्थित अवधपुरी-कलवारी मार्ग पर जलभराव की समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया है। इस मार्ग पर करीब 500 मीटर सड़क पर जलभराव से आवागमन बाधित है। सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार रामबाबू शर्मा ने बताया कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जलभराव के कारण राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं और वाहन भी फंस रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय निवासी डीएम कार्यालय पहुंचकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान बेनीराम शर्मा, हरिकिशोर, नरसिंह पाल, नारायण सिंह, मनीष मित्तल, विशाल, आकाश मित्तल, संतोष, सुरेंद्र सिंह, रश्मि मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।