फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घरों में पहुंच रहा गंदा पानी, नगर आयुक्त ने वाटरवर्क्स का किया निरीक्षण

आगरा। शहर में लोहामंडी, खतैना रोड की पुष्प एन्क्लेव, गोकुलपुरा, खटीकपाड़ा, रूई की मंडी, चार बाग, सेक्टर-4 बी आवास विकास कॉलोनी और किशोरपुरा-जगदीशपुरा क्षेत्र के घरों में गंदा, काला और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। लीकेज लाइनों के कारण सीवरयुक्त पानी पहुंचने से लोग परेशान हैं। रविवार को नगर आयुक्त सिकंदरा वाटर वर्क्स देखने पहुंचे जहां उन्होंने एमबीबीआर और गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट देखा। उन्होंने जलकल अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए, लेकिन इन जगहों पर एक महीने से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें