आगरा। दयालबाग स्थित शिक्षण संस्थान में 15 मार्च, 2013 को हुए शोध छात्रा हत्याकांड को 13 साल पूरे हो गए। मृतक छात्रा के पिता न्याय के लिए लड़ रहे हैं। अब तक 250 से ज्यादा तारीखें पड़ चुकी हैं। अगली सुनवाई 24 मार्च को है। इसमें बचाव पक्ष गवाह पेश करेगा। पिता ने बताया कि बचाव पक्ष की तरफ से एक गवाही होनी बाकी है। अभियोजन की तरफ से 50 लोगों की गवाही हो चुकी है। हर साल करीब 25 तारीख लगती है, वह अधिकतर में पैरवी के लिए आते हैं। वर्ष 2016 से तारीखों का सिलसिला चल रहा है। जैसा मेरे साथ हुआ वो किसी के साथ नहीं होना चाहिए। उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। वह आखिरी सांस तक पैरवी करेंगे।