आगरा के यमुनापार क्षेत्र में बुद्धा पार्क के जीर्णोद्धार पर खर्च हो रहे करीब 10 करोड़ रुपये पर पहली ही मूसलाधार बारिश ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही 100 फीट रोड की ओर बनी रिटेनिंग वॉल झुक गई है, पीछे की ओर दरार दिखाई देने लगी है। बिजली के पोल भी डगमगाने लगे हैं। ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता, निगरानी और सरकारी धन के उपयोग पर सवाल उठ रहे हैं। यदि समय रहते जांच और सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान कई बार घटिया सामग्री के इस्तेमाल और तकनीकी मानकों की अनदेखी की शिकायतें की गई थीं।