फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाजरा खरीद केंद्र की अनियमितताओं को लेकर किसानों का फूटा आक्रोश, तहसील पर धरना जारी

आगरा के खेरागढ़ में बाजरा खरीद केंद्र पर व्याप्त अनियमितताओं को लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने दोपहर करीब बारह बजे उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक तहसील मुख्यालय पर धरना जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजरा खरीद केंद्र पर किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें