बाह। मंसूरपुरा क्षेत्र में बुधवार रात खेत में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त खेड़ा राठौर के गांव गुमानसिंह पुरा निवासी लक्ष्मी (50) के रूप में हुई है। मृतका पूर्व फौजी रूप सिंह की पत्नी थीं, जो 10 जून को रिश्तेदारी में शादी का भात मांगने के लिए घर से निकली थीं। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला को बाइक पर लिफ्ट दी और रास्ते में सोने-चांदी के गहने लूटकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। शनिवार को को आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मार्ग जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया।