आगरा में एमएलसी विजय शिवहरे ने ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर परिसर में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि जल्द ही पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की संयुक्त टीम सर्वे करेगी। मंदिर के जीर्णोद्धार में जितना भी काम होगा, उतना मंदिर से जुड़े लोग बताएं। मंदिर को संवारने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री को मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह तथा प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम से लगातार व्यक्तिगत मिलकर व पत्राचार कर मंदिर को पर्यटन विभाग की योजना में शामिल कराया है। उन्होंने कहा कि योगेंद्र उपाध्याय उनके बड़े भाई हैं। उन्होंने भी प्रयास किया होगा। मंदिर में ही हुए सम्मान के दौरान महंत अजय राजौरिया ने मंदिर के विकास प्रस्ताव के लिए पूरा श्रेय एमएलसी विजय शिवहरे को दिया।