आगरा: शहर के वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में शुक्रवार को विश्व शांति हिंदू महासभा सम्मेलन समिति द्वारा बलकेश्वर में आयोजित होने वाले महा विराट हिंदू सम्मेलन का पोस्टर विमोचन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में जानी-मानी संत और सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी सम्मिलित होंगी, जो सम्मेलन को संबोधित करेंगी।