आगरा में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। इसमें आम जन का भी सहयोग लिया जाएगा। लोग 112 नंबर पर काॅल कर जुआ कराने वालों की जानकारी दे सकते हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ लोगों को जागरूक भी करेगी, जिससे इस तरह के अपराध से घर परिवार उजड़ने से बच जाएं।