आगरा। थाना रकाबगंज क्षेत्र में एक कॉलेज से छुट्टी के बाद बीए की छात्रा अपना जन्मदिन मनाने अपने दोस्त के साथ कार में बैठकर चली गई। तेज गति से कार को जाता देख वहां मौजूद अन्य छात्राओं को अपहरण का शक हुआ। कॉलेज के गार्ड ने प्राचार्य को जानकारी दी। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पूरे सर्किल की पुलिस कार की जानकारी करने लग गई।