आगरा के थाना खेरागढ़ पुलिस ने मुठभेड़ तीन चोरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। फायरिंग के दौरान दो चोरों के पैर में पुलिस की गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों द्वारा महिला चिकित्सक के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके साथ ही दो अन्य चारियों का भी खुलासा हुआ है।